केंद्र सरकार के नए ‘मेरा राशन 2.0’ (Mera Ration 2.0) ऐप के माध्यम से अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से परिवार के किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं। अब इसके लिए सीएससी (CSC) सेंटर या जन सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है।
नीचे नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई है:
1. मेरा राशन 2.0 ऐप डाउनलोड और लॉगिन करें
- अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाएँ और ‘Mera Ration 2.0’ सर्च करके ऐप इंस्टॉल करें।
- ऐप ओपन करें, अपनी भाषा (Language) चुनें और ‘Get Started’ पर क्लिक करें।
- ‘Beneficiary User’ का विकल्प चुनें।
- राशन कार्ड में पहले से पंजीकृत परिवार के किसी भी सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Captcha) भरें और ‘Login with OTP’ पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
2. नया सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया (Add New Member)
- लॉगिन होने के बाद होम स्क्रीन पर आपको आपका डिजिटल राशन कार्ड दिखेगा।
- ‘Manage Family Details’ विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ परिवार के वर्तमान सभी सदस्यों की सूची दिखेगी।
- नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए ‘Add New Member’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 1: व्यक्तिगत विवरण (Personal Details)
- नाम: आधार कार्ड के अनुसार सदस्य का नाम अंग्रेज़ी में दर्ज करें।
- लिंग (Gender) व जन्मतिथि (DOB): जेंडर चुनें और कैलेंडर से जन्मतिथि सिलेक्ट करें (उम्र अपने आप आ जाएगी)।
- माता-पिता का नाम: माता और पिता का नाम दर्ज करें।
- वैवाहिक स्थिति: ‘Single’ या ‘Married’ सिलेक्ट करें।
- मोबाइल नंबर: सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Next’ पर क्लिक करें।
चरण 2: सामान्य विवरण (General Details)
- वोटर आईडी या मनरेगा जॉब कार्ड है तो दर्ज करें (न हो तो खाली छोड़ दें)।
- आधार नंबर: नए सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें और ‘Next’ पर क्लिक करें।
चरण 3: पेशा व अन्य जानकारी (Occupation & Extra Details)
- व्यवसाय (Occupation): सदस्य छात्र (Student), गृहणी (Housewife), या अन्य जो भी है, सिलेक्ट करें।
- वार्षिक आय (Annual Income): यदि सदस्य बच्चा या छात्र है, तो आय ‘0’ (Zero) रखें।
- वर्ग (Cast Category): General, OBC, SC, ST में से अपना वर्ग चुनें।
- मुख्यिया से संबंध (Relation with HOI): परिवार के मुखिया से नए सदस्य का क्या रिश्ता है (जैसे- Son, Daughter, Wife), सिलेक्ट करें।नोट: यदि आप SC/ST/OBC चुनते हैं, तो जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। यदि प्रमाण पत्र नहीं है, तो ‘General’ श्रेणी चुन सकते हैं।
चरण 4: बैंक व दिव्यांगता विवरण
- Bank & Disability Details: यदि छात्र या बच्चे के पास बैंक खाता नहीं है, तो इसे ‘Next’ करके स्किप कर सकते हैं। यदि कोई शारीरिक दिव्यांगता नहीं है, तो इसे भी स्किप कर दें।
3. दस्तावेज़ अपलोड करना (Upload Documents)
आपको कुल 3 दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
- पहला दस्तावेज़ (आधार कार्ड):
- Document Type में Aadhaar चुनें।
- आधार नंबर और आधार की इश्यू डेट दर्ज करें (इश्यू डेट न पता हो तो जन्मतिथि डाल सकते हैं)।
- Browse File पर क्लिक करके आधार कार्ड की फोटो अपलोड करें।
- दूसरा दस्तावेज़ (पता / पहचान प्रमाण):
- Enclosure Type में पुनः Aadhaar चुनें।
- आधार नंबर और डेट दर्ज करके आधार कार्ड की फोटो फिर से अपलोड करें।
- तीसरा दस्तावेज़ (स्व-घोषणा पत्र / Self-Undertaking Form):
- Enclosure Type में ‘Other’ विकल्प चुनें।
- Document Number में ’01’ लिखें और Issue Date में आज की तारीख चुनें।
- एक फॉर्म पर विवरण भरकर और हस्ताक्षर करके उसकी फोटो अपलोड करें। (यह फॉर्म ऐप या आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है)।
4. आवेदन सबमिट करें
- सभी दस्तावेज़ अपलोड होने के बाद ‘Next’ पर क्लिक करें।
- Consent of Data Use के बॉक्स को टिक करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक अंतिम OTP आएगा। OTP दर्ज करके ‘OK’ पर क्लिक करें।